श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के विनोद गिरी गोस्वामी बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के विनोद गिरी गोस्वामी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रमेश बासनीवाल को दो वोटों के अंतर से हराकर उपाध्यक्ष पद हासिल किया। उपाध्यक्ष चुनाव के परिणाम के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ की स्थानीय राजनीति में एक और उलटफेर देखने को मिला। इससे एक दिन पहले हुए नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के नार