मुंगावली: इमली चौराहे के पास 32 वर्षीय व्यक्ति से चार लोगों ने की मारपीट, मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार महुआखाडी निवासी प्रेम सिंह बागड़ी उम्र 32 वर्ष ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात लगभग 12:15 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को रात लगभग 9:15 बजे मुंगावली निवासी पप्पू अहिरवार, वीरू, मुकेश और राज अहिरवार ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है।