राजाखेड़ा: सीएमएचओ ने सीएचसी मनियां का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिले के राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के मनियां में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने गुरुवार दोपहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनियां का औचक निरीक्षण किया। डॉ. मीणा ने अस्पताल के प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर साफ सफाई रखते हुए गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएनसी वार्ड में प्रसूताओं और नवजात शिशुओं के