राजाखेड़ा: अधिवक्ता पर हुए हमले को लेकर राजाखेड़ा बार एसोसिएशन ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा
अधिवक्ता पर हुए हमले को लेकर राजाखेड़ा बार एसोसिएशन ने का दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार रहा जारी, आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी की मांग की धौलपुर जिले के बाड़ी में अधिवक्ता रामनिवास मित्तल पर 16 जनवरी को हुए जानलेवा हमले को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश बना हुआ है। राजाखेड़ा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने आज मंगलवार को दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया ।