राजाखेड़ा: राजाखेड़ा बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता पर हुए हमले को लेकर कार्य बहिष्कार किया, शीघ्र कार्रवाई की मांग की
अधिवक्ता पर हुए हमले को लेकर राजाखेड़ा बार एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार कर दिया ज्ञापन,शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की जिले के बाड़ी में अधिवक्ता रामनिवास मित्तल पर 16 जनवरी को हुए जानलेवा हमले को लेकर अधिवक्ताओं ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले को लेकर आज सोमवार सुबह 11 बजे राजाखेड़ा अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ।