रसड़ा: रसड़ा में बड़ा हादसा टला, शॉर्ट सर्किट से कपड़े की गुमटी में लगी आग, व्यापारियों की सूझबूझ से बचा लाखों का सामान
Rasra, Ballia | Apr 15, 2026 रसड़ा स्टेशन रोड स्थित एक कपड़े की गुमटी में मंगलवार शाम 7 बजे के आसपास अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेजी से फैलने ही वाली थीं कि आसपास के दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गुमटी में रखे कपड़ों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। स्थानीय व्यापारियों की सक्रियता के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।