प्रतापगढ़: कोहंडौर पुलिस ने परसरामपुर गांव से 1.24 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को दबोचा
ऑपरेशन प्रहार' के तहत कोहंडौर पुलिस ने मंगलवार सुबह 11 बजे ग्राम परसरामपुर से रमाकांत गिरी को 1 किलो 240 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने घर के सामने स्थित दुकान के पास तस्करी कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध यह अभियान जारी है।