अटेर: गणेश विसर्जन के दौरान कनावर कोट गांव की क्वारी नदी में बड़ा हादसा, 3 युवक लापता, पुलिस-NDRF का बचाव अभियान जारी
Ater, Bhind | Sep 25, 2026 भिंड। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान के रोज शुक्रवार 6 बजे शाम क्वारी नदी में बड़ा हादसा हो गया। कनावर पंचायत के कोट गांव से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नदी पर पहुंचे तीन युवक गहरे पानी में जाने के बाद अचानक लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया गया।