गरौठा: गुरसरांय थाना क्षेत्र में सड़क किनारे रखे गुम्मों के ढेर से टकराई बाइक, दंपती समेत तीन लोग घायल
झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र में बघेरा के पास शादी समारोह से गांव लौट रहे बाइक सवार तीन लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे गुम्मों के ढेर से टकरा गई। हादसे में प्रभुदयाल (40), उनकी पत्नी सुखदेवी (35) और राजेश (30) घायल हो गए। तीनों को सीएचसी गुरसराय में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।