टोंक: माली समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा व गाली-गलौज का वीडियो वायरल, टोंक माली समाज में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन
Tonk, Tonk | May 30, 2025 टोंक माली समाज के आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय व कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा है। माली समाज के राजेंद्र सैनी उर्फ़ बबलू टैंकर, अजय सैनी सांखला सहित उपस्थितों ने बताया कि सोशल मीडिया पर माली समाज के खिलाफ अभद्र भाषा व गाली-गलौज का वीडियो वायरल है। जिसके चलते माली समाज मे आक्रोश है।