रामगढ़: रामगढ़ में पंचायत राज चुनाव के मतदान में दोपहर एक बजे तक 43.01 प्रतिशत मतदान, बूथों पर मतदाताओं की आवाजाही जारी
Ramgarh, Alwar | Oct 22, 2026 रामगढ़ पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के तहत गुरुवार को रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह सात बजे से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। दोपहर एक बजे तक क्षेत्र में 43.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। रामगढ़ पंचायत समिति के 17 वार्डों और जिला परिषद के 3 वार्डों के लिए मतदान कराया जा रहै।