मंडी: मंडी संसदीय क्षेत्र में 1 जून को आयोजित होंगे लोकसभा चुनाव- उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने शनिवार को दी जानकारी
Mandi, Mandi | Mar 16, 2024 मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव-2024 के आयोजन को लेकर मंडी मुख्यालय में शनिवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगण ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में 1 जून को मतदान और 4 जून को मतों की गिनती की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श चुनाव संहिता आज से लागू हो गई है।