मंडी: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 मंडी में रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित, हिमाचल प्रदेश पुलिस ने जीता प्रथम पुरस्कार
Mandi, Mandi | Mar 16, 2024 अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में शुक्रवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने विजेता टीम हिमाचल प्रदेश पुलिस को 15 हजार रुपए की इनामी राशि प्रदान की। वहीं एसपी मंडी ने रस्साकशी प्रतियोगिता में रनरअप रही शिक्षा विभाग की टीम को 11 हजार रुपये की इनाम राशि प्रदान की।