मंडी: मंडी के प्राचीन शिव मंदिर पंडोह में रविवार को होगा विशाल भंडारे का आयोजन-शिव मंदिर कमेटी पंडोह के मुख्य सलाहकार नरेंद्र
Mandi, Mandi | Mar 16, 2024 जिला मंडी के प्राचीन शिव मंदिर पंडोह में रविवार 17 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए शिव मंदिर कमेटी पंडोह के मुख्य सलाहकार नरेंद्र वैद्य ने शनिवार को कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव मंदिर मे शिवरात्री महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार मंदिर परिसर मे विशाल भंडारे का आयोजन रविवार 17 मार्च को यानी कल रखा गया है।