मंडी: कार में लिफ्ट देकर नाबालिगा से आरोपी ने किया दुराचार, महिला पुलिस थाना मंडी में एफआईआर दर्ज- एसपी मंडी साक्षी वर्मा
Mandi, Mandi | Mar 16, 2024 मामले में पीड़ित नाबालिगा ने पिता के साथ महिला पुलिस थाना मंडी में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिगा कुल्लू की ओर जा रही थी तो रास्ते में उसे आरोपी मिला। आरोपी ने कार में पीड़िता को बस स्टैंड छोड़ने की बात कही लेकिन उसे बस स्टैंड पर नहीं उतारा और उसे कुल्लू ही छोड़ने की बात कही। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ दुराचार किया।