मंडी: आचार संहिता लगते ही 24 घंटे में हटेगी सरकारी प्रतिष्ठानों में लगी प्रचार सामग्री- एसडीएम ओम कांत ठाकुर
Mandi, Mandi | Mar 16, 2024 आदर्श चुनाव संहिता लागू होने के बाद 24 घंटे के भीतर सभी सरकारी कार्यालयों पर लगी प्रचार सामग्री हटा दी जाएगी। यह जानकारी एसडीएम एवं आरओ मंडी सदर ओम कांत ठाकुर ने एमसीसी के नोडल अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। आचार संहिता के लागू हो जाने पर उसका पालन सुनिश्चित करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया।