सिरौली गौसपुर: कोतवाली बदोसराय में एसडीएम की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन, आठ शिकायतें आईं, एक शिकायत का निस्तारण हुआ
कोतवाली बदोसराय में एसडीएम अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता व थाना प्रभारी राम अवतार सरोज के संयोजन में किया गया। जिसमें आठ शिकायती प्रार्थना पत्र पहुंचे एक पारिवारिक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया है। पारिवारिक विवाद को सुलझाने में पारिवारिक न्यायालय के अधिकार मित्र अजीत सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।