स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में युवक से हुई ₹7.77 लाख की ठगी
कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र में शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक युवक से सात लाख 77 हजार रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात ठगों ने फोन कॉल के जरिए युवक को अपने जाल में फंसाया और अलग-अलग यूपीआई खातों में रकम ट्रांसफर करा ली। बाद में आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया, तब युवक को अपने साथ धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ।