हमीरपुर: विदोखर मेदनी फार्मेसिस्ट की लापरवाही से युवती की आंखों में फैला इंफेक्शन, भाई का आरोप आई ड्राप की जगह थमा दिया ईयर ड्राप
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विदोखर के फार्मासिस्ट ने आई ड्रॉप की जगह इयर ड्रॉप दे दिया। जिसके डालने से एक युवती के इंफेक्शन फैलने से चेहरे व गले में सूजन आ गई। गंभीर हालत में उसे कस्बे की पीएचसी लाया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन यहां भी चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिये और उसे कानपुर या चित्रकूट दिखाने के लिए रेफर कर रहे हैं।