लखीसराय: रामगढ़ चौक पुलिस ने बिहरौरा पोखर के समीप से 1 लीटर देसी महुआ शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार
जिले के रामगढ़ चौक पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार रामगढ़ चौक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहरौरा पोखर हनुमान मंदिर के समीप से नगर थाना क्षेत्र के पचैना गांव निवासी जगदीश यादव के पुत्र नेहरू यादव को बाइक की डिक्की से 1 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही।