लखीसराय: जिला स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन विजेताओं को जिला प्रशासन के द्वारा दिया गया मेडल और प्रशस्ति पत्र
जिला स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसके बाद विजेता खिलाड़ियों को जिला प्रशासन के द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया। यहां से चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय टीम में खेलेंगे। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, खो खो , फुटबॉल, बैडमिंटन, दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप सहित कई खेलों का आयोजन किया गया था।