लखीसराय: नूनगढ़ गांव से दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, टेम्पो भी जब्त
नूनगढ से एक व्यक्ति को दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही टेंपो वाहन भी जप्त है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नूनगढ़ निवासी देवेंद्र साव के रूप में हुई है। तेतरहट थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर नूनगढ गांव में छापेमारी की गई। जहां एक टेंपो वाहन पर रखा दो बोतल अंग्रेजी शराब की बरामदगी हुई है