लखीसराय: ससुराल संसार पोखर पहुंचा युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर, इलाज हेतु लाया गया सदर अस्पताल
संसार पोखर में एक युवक ने सल्फास की गोली खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन में परिजन ने उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उक्त युवक की पहचान डिहरी भेनौरा निवासी बनारसी यादव के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि चंदन संसार पोखर अपने ससुराल साधु यादव के यहां आया था। जहां पारिवारिक कुछ मामूली बात हुई