कुशलगढ़: कुशलगढ़ के पीपली चौराहे पर तुलसी के पौधों के लिए उमड़ी भीड़, मुस्लिम समाज ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ कुशलगढ़ की ओर से सोमवार को सुबह 10 बजे पीपली चौराहे पर तुलसी पौधा वितरण अभियान आयोजित किया गया। पौधे लेने के लिए महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की लंबी कतारें लगीं। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक पौधे ग्रहण कर सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी मुकेश