हनुमानगढ़: टाउन में गोल्ड लोन के नाम पर 10.47 ग्राम सोना हड़पा, खाते से ₹87126 जमा कर तुरंत निकाले, थाना में मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ टाउन थाना में गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर टाउन थाना पुलिस ने मणिपुरम गोल्ड फाइनेंस लिमिटेड की मैनेजर सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि युवक से 10.47 ग्राम सोना हड़प लिया गया।