सासनी: सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रदेश सचिव बनने पर कुशवाहा समाज के लोगों ने फूल माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत
Sasni, Hathras | Jul 10, 2026 जनपद हाथरस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा को समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेश सचिव के पद पर नामित किया गया है। जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के अलीगढ़ रोड गोकुल बाग लाला सतीश चंद की बगीची पर कुशवाहा समाज द्वारा प्रदेश सचिव वीरेंद्र कुशवाहा का फूल माला व चांदी का मुकुट पहनाकर जोरदार स्वागत सम्मान किया गया।