दतिया नगर: पुलिस की जनसुनवाई नए अंदाज में शुरू, अफसरों व थाना प्रभारियों ने एक साथ बैठकर सुनी पीड़ितों की शिकायतें
एसपी मयूर खंडेलवाल क़े आने के बाद पुलिस की जन सुनवाई नए अंदाज में शुरू की गई है आज मंगलवार को एसपी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के अलावा बड़ौनी व सेंवढ़ा अनुभाग्य एसडीओपी सहित कई थानों के प्रभारी एक साथ बैठे और सभी पुलिस अफसर ने एसपी कार्यालय की जन सुनवाई में आए आवेदकों और पीड़ितों के आवेदन लेकर उनकी समस्याएं सुनी.