सहजनवा: बेलीपार इलाके में रील बनाने के दौरान सरोवर में डूबा हाईस्कूल छात्र, चार घंटे की तलाश के बाद एसडीआरएफ ने शव निकाला
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर भौवापार के सरोवर में गुरुवार को हाईस्कूल के छात्र शिवम गुप्ता (16) की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शिवम अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक से सरोवर पहुंचा था। नहाने के दौरान रील बनवाने के चक्कर में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।