मंझनपुर: कोड़र गांव के पास तेज रफ्तार कार के कहर में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन घायल, एक की हालत गंभीर
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़र गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल नोखे लाल को प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया। मंझनपुर के छोगरियन का पूरा निवासी 50 वर्षीय बड़का अपने 35 वर्षीय बेटे नोखे लाल समेत तीन घायल हुए हैं।