हज़ारीबाग: अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगतों को विधायक प्रदीप प्रसाद ने दी श्रद्धांजलि
अहमदाबाद विमान हादसे में 250 से अधिक लोगों की असामयिक मृत्यु पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधायक ने हादसे को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार के शोक की घोषणा के तहत अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित किए हैं।