हाथरस: आम्रपाली एक्सप्रेस में बीती रात मिला युवक का शव, हाथरस जंक्शन की आरपीएफ ने पोस्टमार्टम हेतु भेजा
हाथरस जंक्शन स्टेशन पर बीती रात दिन रविवार को रात 11:00 बजे के लगभग यात्रियों में हड़कंप का माहौल हो गया सुपर फास्ट आम्रपाली एक्सप्रेस में युवक का शव मिलने से यात्रियों में खलबली मच गई सूचना पर हाथरस जंक्शन स्टेशन पर rpf पुलिस ने तत्काल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है मृतक लुधियाना से बिहार जा रहा था कागजात के आधार पर जानकारी है