हाथरस: मोहल्ला विष्णुपुरी में बंदर के हिलाने से बिजली के दो खंभे टूटे
मोहल्ला विष्णुपुरी में बंदर के हिलाने पर बिजली के दो खंभे टूट गए। खंबे टूटने के दौरान हुए हादसे में गनीमत यह रही कि कोई भी जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली के खंभे टूटने की बिजली विभाग को सूचना दी गई, लेकिन रविवार की रात 10 बजे तक भी बिजली विभाग की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई।