गोरखपुर: गोरखपुर प्रशासन अलर्ट, होटलों और बहुमंजिला इमारतों में फायर सेफ्टी जांच तेज, 'सुरक्षा में लापरवाही नहीं चलेगी' - डीएम
दिल्ली में हुई दर्दनाक आगजनी की घटना के बाद गोरखपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मुख्यमंत्री के शहर में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने फायर सेफ्टी को लेकर व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मजिस्ट्रेट, फायर विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर रही हैं। छोट