मढ़ौरा: मिर्जापुर मोड़ पर हुई हत्या के घटना स्थल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की जांच
मिर्जापुर मोड़ पर सोमवार को दिन दहाड़े हुई युवक की हत्या मामले में आक्रोशित ग्रामीणों की मांग पर वरिय पुलिस अधीक्षक विनित कुमार ,ग्रामीण एसपी संजय कुमार व एसडीपीओ सविन्द्र कुमार दास दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया एवं अपराधियों के खिलाफ कार्यवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेजा गया।