कोरबा: बर्थडे पार्टी के दौरान गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, मीरा-रिसोर्ट में जन्मदिन मनाने आए थे 20-25 दोस्त
Korba, Korba | Jul 4, 2026 छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मीरा रिसोर्ट में ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के बर्थडे पार्टी के दौरान नशे में विवाद और मारपीट हुई। चेकआउट के समय एक ट्रांसपोर्टर ने दूसरे ट्रांसपोर्टर की कैंपर वाहन से कुचलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गया.