महनार: महिला सिपाही को फोन पर धमकी देने के मामले में युवक गिरफ्तार
महनार थाना में तैनात महिला सिपाही से फोन पर धमकी देने एवं गाली गलौज करने के मामले में पुलिस ने हाजीपुर के इस्माईलपुर निवासी इंद्रमणि कुमार उर्फ देव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस संबंध में शुक्रवार को दिन के करीब 3 बजे थानाध्यक्ष विश्वरंजन सिंह द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि महिला सिपाही से फोन पर धमकी देने एवं गाली गलौज करने का मामला दर्ज है।