महनार: मार्च में सर्वाधिक कांडों का निष्पादन करने पर महनार थाने के दो SI सम्मानित
बुधवार को आयोजित हुए मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक, ललित मोहन शर्मा के द्वारा जिले भर में अनुसंधान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मार्च माह में सर्वाधिक कांडों का निष्पादन करने वाले महनार थाने की एसआई अर्चना कुमारी एवं गुड़िया कुमारी समेत 01 थानाध्यक्ष एवं 19 अनुसंधानकर्ताओं को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।