महनार: रामनवमी पर महनार शुक्र पेठिया से निकाली गई भव्य शोभायात्रा, हजारों रामभक्त हुए शामिल
महनार में रामनवमी को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाले गए। शोभायात्रा में सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने इसमे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।महनार नगर के शुक्र पेठिया से रविवार की शाम करीब 4 बजे से बजरंगदल एवं हिन्दू पुत्र संगठन केद्वारा भव्य शोभायात्रा निकाला गया,जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए।बैंड बाजा,के साथ भगवा झंडा हाथ में लिए निकले।