महनार: गोरिगामा गांव में जमीन विवाद के चलते दो भाइयों में हुई मारपीट, चार घायल
महनार थाना क्षेत्र के गोरिगामा गांव में जमीन को लेकर हुई विवाद में दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई।घटना में दोनों तरफ से दो महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए।घटना में जख्मी सभी को सोमवार की देर रात करीब 10 बजे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया जंहा से तीन लोगों को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया।