महनार: महनार में तेज आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर बिजली तार पर पेड़ गिरे, बिजली सेवा बाधित
वैशाली जिले के महनार में गुरुवार की शाम अचानक मौषम में हुई बदलाव के बाद तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई।तेज आंधी तूफान और बारिश के कारण महनार में कई जगहों पर पेड़ गिरने की घटना सामने आई है।हालांकि इस दौरान कही से भी कोई हताहत की खबर नही है लेकिन तूफान के कारण कई जगहों पर बिजली तार पर पेड़ एवं पेड़ का डाली टूटकर गिरने से बिजली सेवा बाधित है