तीन माह के लिखित आश्वासन पर पुरोला महाविद्यालय के छात्रों का धरना स्थगित, विधायक ने शिक्षा मंत्री से कराई छात्रसंघ अध्यक्ष की फोन पर वार्ता
राजकीय महाविद्यालय पुरोला में धरने पर बैठे छात्रों के बीच पुनः पहुंचे पुरोला विधायक, शिक्षा मंत्री से छात्र संघ अध्यक्ष की फोन से करवाई वार्ता।
जिस पर छात्र संघ अध्यक्ष गोविंद चौहान ने तीन माह में मांगे पुरी ना होने पर पुनः धरने की चेतावनी दी।
31, अगस्त 2026 से त्रिसूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत से दूरभाष पर वार्ता करते हुए व पुरोला विधायक के तीन माह के लिखित आश्वासन पर धरना आज की तिथि से आगामी तीन माह के लिए स्थगित किया है ।इस आन्दोलन में समर्थन देने वाले समस्त छात्र छात्राओं एवं जिम्मेदार नागरिकों का छात्र संघ अध्यक्ष ने जताया आभार। अब देखना होगा कि विधायक और शासन प्रशासन यदि 3 महीना के बाद छात्रों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं करता है तो क्या छात्र फिर अपनी मांगों को मनवाने के लिए धरने पर बैठेंगे
#Purola #PurolaCollege #RajkiyaMahavidyalayaPurola #StudentProtest #StudentUnion #GovindChauhan #PurolaMLA #EducationMinister #DhanSinghRawat #Uttarkashi #UttarakhandNews #CollegeNews #StudentDemands #ProtestNews #BreakingNews #PahadSandesh
Puraula, Uttarkashi | Sep 12, 2026