गुमला: विजयादशमी के अवसर पर गोपाल मंदिर परिसर में शस्त्र पूजन का आयोजन
Gumla, Gumla | Oct 20, 2026 विजयादशमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी सभा गुमला द्वारा स्थानीय गोपाल मंदिर परिसर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के सदस्यों ने सामूहिक रूप से विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।समाज के बंधुओं ने “या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता का उद्घोष कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।