छत्तीसगढ़ में छात्रावास अधीक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 12 नवंबर को प्रदेशव्यापी सांकेतिक हड़ताल कर शासन का ध्यान आकर्षित कराया। अधीक्षक संघ की प्रमुख मांग है कि 24 घंटे की ड्यूटी व्यवस्था में बदलाव कर कार्य अवधि 8 घंटे निर्धारित की जाए। इसके साथ ही सेवा शर्तों में सुधार, साप्ताहिक अवकाश, पदोन्नति, कैडर पुनर्गठन, ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था में सुधार और मेस राशि से होने वाली अनुचित कटौती पर रोक लगाने की मांग उठाई गई।
इस पूरे मामले में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी छात्रावास अधीक्षक संघ के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने 24 घंटे की ड्यूटी को 8 घंटे करने की मांग पर मुख्यमंत्री से चर्चा करने का भरोसा दिलाया है। अब देखना होगा कि अधीक्षकों की इन मांगों पर सरकार क्या निर्णय लेती है।
#Surguja #Ambikapur #Chhattisgarh #HostelSuperintendent #TS सिंहदेव #PadtalNews #छत्तीसगढ़ #छात्रावासअधीक्षक #सरगुजा #अंबिकापुर