प्रतापगढ़: सुवंसा क्रॉसिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आने से पान विक्रेता की मौत
सुल्तानपुर गांव निवासी राम प्रसाद जायसवाल सुत माताप्रसाद सुबह नौ बजे साइकिल लेकर घर से निकले। सुवंसा क्रॉसिंग के समीप वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फतनपुर थाने ले आई। उंसके उपरांत परिजन को अवगत कराया। परिजन सूचना पाकर फ़तनपुर थाने पहुंचे और शव की पहचान की।