Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

कराहल: भवन विहीन, शिक्षक विहीन स्कूल... कैसे संवरेगा आदिवासी नौनिहालों का भविष्य? #Sheopur #Karahal #TribalEducation #GovernmentSchool #SchoolCrisis #EducationSystem #MPNews #GroundReport #SheopurNews #MadhyaPradesh #NewsUpdate #ChambalTV

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 19, 2026

MORE NEWS

ऊँट पुल पर करेंट की चपेट में आने से गधे की मौत
इंदरगंज ऊंट पुल पर बारिश के कारण खंबे में करेंट आने से उसकी चपेट में गधा आ गया जिसकी मौत होने की खबर है, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ठीक किया वरना रहा चलता व्यक्ति भी इसकी चपेट में आ सकता था।
#gwalior #newsimpact

ऊँट पुल पर करेंट की चपेट में आने से गधे की मौत इंदरगंज ऊंट पुल पर बारिश के कारण खंबे में करेंट आने से उसकी चपेट में गधा आ गया जिसकी मौत होने की खबर है, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ठीक किया वरना रहा चलता व्यक्ति भी इसकी चपेट में आ सकता था। #gwalior #newsimpact

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 20, 2026

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया की बेटी अनन्या राजे सिंधिया, भारत के सबसे मशहूर शाही परिवारों में से एक होने के बावजूद, ज़्यादातर लाइमलाइट से दूर रही हैं।

सिंधिया परिवार ग्वालियर के ऐतिहासिक जय विलास पैलेस में रहता है, जो अपनी शानदार बनावट के लिए मशहूर है और कहा जाता है कि इसमें 400 से ज़्यादा कमरे हैं। हालांकि, अनन्या ने अपने परिवार के नाम के साथ मिलने वाली लाइमलाइट को अपनाने के बजाय, एक निजी और अपने काम पर ध्यान देने वाली ज़िंदगी चुनी है।

रोड आइलैंड स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन से ग्रेजुएट अनन्या, Google में डिज़ाइनर के तौर पर काम करती हैं और इससे पहले Apple और Snapchat जैसी टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ भी जुड़ी रही हैं।

उनके डिज़ाइन के काम में उनके शहर से जुड़ाव भी दिखता है। अनन्या के बनाए और ग्वालियर से प्रेरित मॉडर्न वॉलपेपर उनके क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स की तस्वीरों में देखे जा सकते हैं, जिनमें शहर की सांस्कृतिक पहचान और मॉडर्न डिज़ाइन का मेल दिखता है।

मशहूर परिवारों की कई जानी-मानी हस्तियों के उलट, अनन्या लाइमलाइट से दूर रहती हैं और सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करतीं। उनके करियर का सफ़र बताता है कि उन्होंने जान-बूझकर क्रिएटिव काम, अपनी आज़ादी और प्राइवेसी को चुना है।
#JyotiradityaScindia 
#gwalior 
Jyotiraditya M Scindia

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया की बेटी अनन्या राजे सिंधिया, भारत के सबसे मशहूर शाही परिवारों में से एक होने के बावजूद, ज़्यादातर लाइमलाइट से दूर रही हैं। सिंधिया परिवार ग्वालियर के ऐतिहासिक जय विलास पैलेस में रहता है, जो अपनी शानदार बनावट के लिए मशहूर है और कहा जाता है कि इसमें 400 से ज़्यादा कमरे हैं। हालांकि, अनन्या ने अपने परिवार के नाम के साथ मिलने वाली लाइमलाइट को अपनाने के बजाय, एक निजी और अपने काम पर ध्यान देने वाली ज़िंदगी चुनी है। रोड आइलैंड स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन से ग्रेजुएट अनन्या, Google में डिज़ाइनर के तौर पर काम करती हैं और इससे पहले Apple और Snapchat जैसी टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ भी जुड़ी रही हैं। उनके डिज़ाइन के काम में उनके शहर से जुड़ाव भी दिखता है। अनन्या के बनाए और ग्वालियर से प्रेरित मॉडर्न वॉलपेपर उनके क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स की तस्वीरों में देखे जा सकते हैं, जिनमें शहर की सांस्कृतिक पहचान और मॉडर्न डिज़ाइन का मेल दिखता है। मशहूर परिवारों की कई जानी-मानी हस्तियों के उलट, अनन्या लाइमलाइट से दूर रहती हैं और सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करतीं। उनके करियर का सफ़र बताता है कि उन्होंने जान-बूझकर क्रिएटिव काम, अपनी आज़ादी और प्राइवेसी को चुना है। #JyotiradityaScindia #gwalior Jyotiraditya M Scindia

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 20, 2026

ग्वालियर में घायल सांड बना आफत, 2 घंटे की जद्दोजहद के बाद टीम ने किया सफल रेस्क्यू...

ग्वालियर के सिंधिया स्टेच्यू क्षेत्र में रविवार को एक घायल और आक्रामक सांड ने लोगों में दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही गौ रक्षक ए.पी.एस. टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे तक चले चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सांड को सुरक्षित काबू किया। इस दौरान सांड को पकड़ने की कोशिश में टीम के कई सदस्य घायल हो गए और रेस्क्यू उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गया। बावजूद इसके, टीम ने हिम्मत नहीं हारी और मौके पर ही सांड का इलाज कर आवश्यक दवा दी। हालत सामान्य होने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

ग्वालियर में घायल सांड बना आफत, 2 घंटे की जद्दोजहद के बाद टीम ने किया सफल रेस्क्यू... ग्वालियर के सिंधिया स्टेच्यू क्षेत्र में रविवार को एक घायल और आक्रामक सांड ने लोगों में दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही गौ रक्षक ए.पी.एस. टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे तक चले चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सांड को सुरक्षित काबू किया। इस दौरान सांड को पकड़ने की कोशिश में टीम के कई सदस्य घायल हो गए और रेस्क्यू उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गया। बावजूद इसके, टीम ने हिम्मत नहीं हारी और मौके पर ही सांड का इलाज कर आवश्यक दवा दी। हालत सामान्य होने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 19, 2026

🚨 ग्वालियर में बड़ा हादसा

कंपू थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 9 बजे सड़क किनारे नगर निगम द्वारा बनाई जा रही करीब दो महीने पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय दीवार के नीचे हाथ ठेला लगाया जा रहा था, तभी तीन लोग मलबे में दब गए।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। दो लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं एक महिला को काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📍स्थान: कंपू थाना क्षेत्र, ग्वालियर

🎙️ The Xpose Express
हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं।

📲 Instagram:
https://www.instagram.com/the.xposeexpress?igsh=cGRlNWl1ZG1taWlm

▶️ YouTube:
https://youtube.com/@thexposeexpress

#Gwalior #GwaliorNews #Kampoo #WallCollapse #BreakingNews MadhyaPradesh MPNews Accident RescueOperation MunicipalCorporation ViralNews TheXposeExpress GwaliorUpdates LatestNews NewsUpdate

🚨 ग्वालियर में बड़ा हादसा कंपू थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 9 बजे सड़क किनारे नगर निगम द्वारा बनाई जा रही करीब दो महीने पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय दीवार के नीचे हाथ ठेला लगाया जा रहा था, तभी तीन लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। दो लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं एक महिला को काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 📍स्थान: कंपू थाना क्षेत्र, ग्वालियर 🎙️ The Xpose Express हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं। 📲 Instagram: https://www.instagram.com/the.xposeexpress?igsh=cGRlNWl1ZG1taWlm ▶️ YouTube: https://youtube.com/@thexposeexpress #Gwalior #GwaliorNews #Kampoo #WallCollapse #BreakingNews MadhyaPradesh MPNews Accident RescueOperation MunicipalCorporation ViralNews TheXposeExpress GwaliorUpdates LatestNews NewsUpdate

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 19, 2026

#श्योपुर #वीरपुर

महिला 50 फीट ऊंचे
बीएसएनएल टावर पर चढ़ी:जमीन
सीमांकन को लेकर प्रशासन से नाराज,
कार्रवाई के आश्वासन पर भी नहीं उतरी
श्योपुर जिले के वीरपुर कस्बे में रविवार को जमीन के सीमांकन विवाद के बीच एक महिला करीब 50 फीट ऊंचे बीएसएनएल मोबाइल टावर पर चढ़ गई। एमएस रोड स्थित टावर पर चढ़ी रीमा रावत ने अपनी जमीन का नियमानुसार सीमांकन कराने की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।
चंबल पेयजल परियोजना के दौरान हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, रीमा रावत लंबे समय से संबंधित जमीन पर खेती कर रही हैं। क्षेत्र में प्रस्तावित चंबल पेयजल परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची थी। इसी कार्रवाई से नाराज होकर महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
महिला ने टावर से ही कहा कि उसकी जमीन का नियमानुसार सीमांकन कराया जाए। उसने कार्रवाई का ठोस आश्वासन मिलने तक नीचे उतरने से इनकार कर दिया।

#श्योपुर #वीरपुर महिला 50 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ी:जमीन सीमांकन को लेकर प्रशासन से नाराज, कार्रवाई के आश्वासन पर भी नहीं उतरी श्योपुर जिले के वीरपुर कस्बे में रविवार को जमीन के सीमांकन विवाद के बीच एक महिला करीब 50 फीट ऊंचे बीएसएनएल मोबाइल टावर पर चढ़ गई। एमएस रोड स्थित टावर पर चढ़ी रीमा रावत ने अपनी जमीन का नियमानुसार सीमांकन कराने की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। चंबल पेयजल परियोजना के दौरान हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, रीमा रावत लंबे समय से संबंधित जमीन पर खेती कर रही हैं। क्षेत्र में प्रस्तावित चंबल पेयजल परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची थी। इसी कार्रवाई से नाराज होकर महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला ने टावर से ही कहा कि उसकी जमीन का नियमानुसार सीमांकन कराया जाए। उसने कार्रवाई का ठोस आश्वासन मिलने तक नीचे उतरने से इनकार कर दिया।

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 19, 2026

कराहल: भवन विहीन, शिक्षक विहीन स्कूल... कैसे संवरेगा आदिवासी नौनिहालों का भविष्य? #Sheopur #Karahal #TribalEducation #GovernmentSchool #SchoolCrisis #EducationSystem #MPNews #GroundReport #SheopurNews #MadhyaPradesh #NewsUpdate #ChambalTV - Gwalior Gird News