निराश्रित बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान, Arvind Pal ने दीपावली के अवसर बांटी मिठाई और पटाखे
बेलवाडाँड़ी मोहल्ले में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के बीच पहुंचे भाजपा नेता, बोले- दूसरों की खुशियों में शामिल होना ही सच्ची मानवता
दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला भरने का भी संदेश देता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद पाल ने बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के बेलवाडाँड़ी मोहल्ले में निराश्रित बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
अरविंद पाल की इस पहल से बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। दीपावली के अवसर पर उनके बीच पहुंचकर खुशियां बांटने की इस पहल की सराहना की जा रही है।