सिमडेगा: कसड़ेगा के पास बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का प्राथमिक इलाज करने के बाद किया गया रांची रिम्स रेफर
नवागांव निवासी दीपक पातर नामक व्यक्ति 17 सितंबर कि अहले सुबह बाइक से शहर की तरफ आने के दौरान, कसड़ेगा के पास बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज सदर अस्पताल लाया गया था। सदर अस्पताल में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए, प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।