बिहार: दीपनगर पुलिस ने सिपाह मोड़ पर दुकान में छापा मारकर 7.9 किग्रा गांजे के साथ दुकानदार को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Feb 13, 2026 दीपनगर थाना की पुलिस ने सिपाह मोड़ के पास छापेमारी कर एक दुकान से गांजा, चिलम बरामद करते हुए दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। उक्त बातो की जानकारी शुक्रवार की रात 8 बजे दी गई। दुकान से 7.9 किलोग्राम गांजा, 19775 रुपया नगदी, 106 पीस गोगो (स्मोकिंग पेपर) का खाली पैकट और छोटा-बड़ा 41 चिलम बरामद हुआ। गिरफ्तार धंधेबाज सिपाह मोड़ निवासी सरयु प्रसाद का पुत्र सुबोध कुमार