बिहार: दीपनगर हॉल्ट के पास ट्रेन से उतरते समय युवक गिरकर जख्मी, दीपनगर थाना क्षेत्र में हुई घटना
Bihar, Nalanda | Feb 13, 2026 दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर हॉल्ट के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 2:30 बजे ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक गिरकर जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान बरबीघा निवासी मिथिलेश प्रसाद का पुत्र सन्नी कुमार है। जख्मी को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद हॉयर सेंटर रेफर किया गया है।