लहार में सवर्ण समाज की हुंकार! UGC, SC-ST एवं आरक्षण के विरोध में निकली विशाल रैली, महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण से शुरू हुआ आंदोलन, SDM कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,
लहार (भिंड)। UGC, SC-ST कानून एवं आरक्षण व्यवस्था के विरोध में बुधवार को लहार में सवर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए विशाल रैली निकाली। रैली की शुरुआत महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान के साथ हुई।
इसके बाद बड़ी संख्या में लोग रैली के रूप में बाजार से होते हुए SDM कार्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों में संशोधन की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि UGC जैसे प्रावधानों से बच्चों के बीच भेदभाव बढ़ने की आशंका है। वहीं आरक्षण व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि इसे शुरुआत में सीमित अवधि के लिए लागू किया गया था, लेकिन आज भी इसका विस्तार जारी है।
प्रदर्शनकारियों ने SC-ST एक्ट में कथित फर्जी मामलों का मुद्द�